बरौनी डेयरी के अधिकारी ने मृतक किसान के आश्रित को दिया 25 हजार का चेक
बेगुसराय, मई 21 -- सदर प्रखंड की नीमा पंचायत के शेरपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति परिसर में गुरूवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समिति के सक्रिय सदस्य मोइन प्रवाज के असमायिक निधन के बाद उनके आश्रित हसीना खातून को बरौनी डेयरी की तरफ से 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। चेक पाकर हसीना खातून ने डेयरी के प्रति आभार जताया। बरौनी डेयरी के नोडल अधिकारी शिवानी कुमारी ने आश्रित को चेक सौंपते हुए कहा कि यह प्रयास डेयरी का सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत है। उन्होंने कहा कि बरौनी डेयरी से जुड़कर दुग्ध उत्पादक किसान अपना दूध बेचकर सुखी और समृद्ध बन रहे हैं। किसानहित में बरौनी डेयरी कई योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा भी फर्ज है कि किसानों के हित को ध्यान रखते हुए उन्हें उचित मूल्य के साथ समय-समय पर सक्रिय सदस्यों को उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.