बरौनी जीरोमाइल से समस्तीपुर के पांच नशेड़ी गिरफ्तार
बेगुसराय, मई 21 -- बीहट। बरौनी जीरोमाइल सहायक थाने की पुलिस ने दिनकर गोलंबर के निकट से पांच नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। जीरोमाइल गोलंबर के पास बुधवार की शाम वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त नशेड़ी पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने हिरासत में लेकर पांचों का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बाद बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में उपस्थित किया गया और वहां से उसे न्यायाधीश के आदेश से जेल भेज दिया गया। ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि नशा सेवन की हालत में पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों में कल्याणपुर समस्तीपुर के ओमप्रकाश, गोपालपुर-कल्याणपुर निवासी विपिन कुमार, अभिषेक कुमार, कुंदन कुमार तथा विपिन सहनी शामिल हैं। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.