बेगुसराय, मार्च 20 -- बरौनी। हाजीपुर जोन के जीएम छत्रसाल सिंह पटना से अपने जोन व मंडल के अधिकारियों की टीम के साथ शुक्रवार को विशेष सैलून से बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4 से होकर विंडो निरीक्षण करते हुए लोकहा के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी सैलून बरौनी स्टेशन पर नहीं रुकी। हालांकि, इस दौरान स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। जीएम के जाने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...