बेगुसराय, जुलाई 9 -- बरौनी, निज संवाददाता। जीआरपी ने बुधवार की रात बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो से गरीब नमाज ट्रेन से उतरते ही 83.16 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की पहचान शोकहरा गाछीटोला निवासी संदीप कुमार के रुप में हुई है। यह भी पढ़ें- बरौनी जंक्शन पर 83 लीटर शराब के साथ आरोपित गिरफ्तारशराब तस्करी की बढ़ती घटनाएँ विदित हो कि बिहार में शराबबंदी के बाद से ट्रेन से शराब,बियर व गांजा की तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रही है।ऐसा कोई दिन नहीं है,जिस दिन बरौनी जंक्शन पर ट्रेनों से शराब व बियर बरामदगी का मामला अछूता रहा हो। रोज़ व रोज झारखंड,पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश व दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में बरौनी जंक्शन पर छापेमारी के दौरान शराब बरामद की जा रही है।हालांकि लगातार छा...