बेगुसराय, मार्च 28 -- बरौनी। जीआरपी ने नियमित गश्ती के दौरान शुक्रवार की रात बरौनी जंक्शन पर खड़ी त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस से लावारिस हालत में 84 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 42 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि, पुलिस को देख तस्कर भागने में सफल रहा। इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...