बेगुसराय, मार्च 22 -- बरौनी। अलारसा केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में संसद भवन मार्च के साथ-साथ बरौनी सहित सभी क्रू लॉबियों पर आगामी 27 मार्च को लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बरौनी शाखा सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि सोनपुर रेल मंडल में सुरक्षा की अनदेखी व लापरवाही की जा रही है। इसका ज्वलंत उदाहरण है कि लोको पायलट से लगातार 12 से 15 घंटे कार्य कराया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के हाई पावर कमेटी ने लगातार दो रात्रि से अधिक कार्य कराने से मना किया है। बावजूद यहां लोको पायलट से लगातार 4 से 5 रात ड्यूटी करायी जा रही है। जबकि, रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बल्कि मानवता के आधार पर भी रनिंग कर्मचारियों से 09 घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.