बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में वृद्धा से अभद्रता
लखनऊ, जून 22 -- ट्रेन में महिला सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाते हुए 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में सफर कर रही एक 59 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक युवती और उसके तीन साथियों ने न सिर्फ बुजुर्ग महिला को पीटा, बल्कि उनके बेटों पर भी हमला कर दिया। लखनऊ की रहने वाली पीड़ित महिला मुजफ्फरपुर से लखनऊ के लिए कोच ए-2 में सवार हुई थीं। उनकी सामने वाली सीट (नंबर 19) पर अलख निरंजन (एएन) मिश्रा नाम का यात्री था। महिला के मुताबिक, आरोपी नशे में लग रहा था और उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला के विरोध करने और टीटीई से शिकायत करने के बावजूद उन्हें कोई मदद नहीं मिली। आखिरकार, महिला ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर गुहार लगाई, जिसके बाद हाजीपुर स्टेशन पर जीआरपी ने आरोपी को कड़ी हिदायत दी।
चारब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.