बरौनी के सिमरिया एक व सिमरिया दो में सहयोग शिविर आज
बेगुसराय, मई 25 -- बीहट। समस्याओं के त्वरित निबटान व जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने को लेकर पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बरौनी अंचल के सिमरिया एक तथा सिमरिया दो में पंचायत भवन में आज सहयोग शिविर आयोजित होना है। सिमरिया एक में डीएम व सिमरिया दो में डीडीसी सहयोग शिविर में मौजूद रहेगें। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि सिमरिया एक में रविवार तक कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए तथा सिमरिया दो में 408 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शत प्रतिशत मामले का निष्पादन कर लिया गया है। दोनों पंचायतों में सहयोग शिविर की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.