बेगुसराय, फरवरी 12 -- बीहट। बरौनी प्रखंड तथा बीहट नगर परिषद के सात केन्द्रों पर 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी। आरबीएसएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर, उत्क्रमित हाई स्कूल बथौली, जैमरा, पपरौर, असुरारी, बीहट के एमजी हाई स्कूल तथा वैदेही वल्लभ शरण बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से दो पालियों में शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी। केन्द्राधीक्षक सह एचएम कुंदन कुमार, आलोक कुमार, निरंजन कुमार, दीपशिखा, वेणुजा, पूनम कुमारी तथा सुरेन्द्र महाराज ने बताया कि परीक्षा संचालन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.