बरौनी के सहुरी में हेल्थ कैंप 25 मई को
बेगुसराय, मई 22 -- बीहट। प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र बरौनी की ओर से सहुरी में 25 मई को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होना है। पीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार तथा हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि 100 दिवसीय टी. बी. मुक्त अभियान के तहत बरौनी के पंचायतों व गांवों में हेल्थ कैंप के जरिये लोगों का स्वास्थय परीक्षण कर जरूरी दवा दी जा रही है। टी. बी. के मरीजों की पहचान कर उन्हें मेडीकल किट दी जा रही है। गर्भाशय कैंसर से बचाव को लेकर बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण भी किया जा रहा है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.