बरौनी के बथौली में किसान चौपाल सह खेत बचाओं अभियान
बेगुसराय, जून 24 -- बीहट,निज संवाददाता। शारदीय (खरीफ) महाअभियान के तहत बरौनी प्रखंड के बथौली पंचायत के तिलरथ कुम्हारार चौक पर बुधवार को किसान चौपाल कार्यक्रम हुआ। चौपाल के जरिये किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, खरीफ योजना के साथ साथ खरीफ फसल प्रबंधन को लेकर जरूरी टिप्स दिये गये। जैविक तथा प्राकृतिक खेती के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। बागवानी के साथ साथ कृषि यंत्रीकरण को भी लेकर भी किसानों को जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि अधिकारी आयुष सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक से खेती कर किसान पैदावार बढ़ाने के साथ साथ फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार ला सकते हैँ। 15 जून से बरौनी के सभी 15 पंचायतों में किसान चौपाल सह खेत बचाओं अभियान के जरिये किसानों को खरीफ फसल प्रबंधन को लेकर जरूरी जानकारी दिये गये। मौके पर एटीएम ज्ञानेश्वर कुमार तथा कुंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.