बेगुसराय, मई 23 -- बीहट। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद पटना के द्वारा डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में शनिवार को बरौनी के छह केन्द्रों पर कुल 336 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बीहटनगर परिषद के पीएमश्री राजकीयकृत महात्मा गांधी उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय असुरारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जैमरा, बरौनी के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पपरौर तथा भारत सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर में शनिवार को एक पाली में (11 बजे पूर्वाह्न से 1.15 अपराह्न तक) तक पॉलिटेकनिक अभियंत्रण की परीक्षा हुई। केन्द्राधीक्षकों पूनम कुमारी, कुमारी वेणुजा, निरंजन कुमार, आलोक कुमार, दीपशिखा तथा कुंदन कुमार ने कदाचारमुक्त तथा शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालन की बात कही। यह भी ...