बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी कटिहार रेल खंड पर आज भी वर्षों से रेलयात्री कटिहार, समस्तीपुर,सोनपुर के लिए मात्र चार जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन के सहारे ही अप व डाउन दिशा की यात्रा खड़े खड़े ही करने को मजबूर बने है। इसके अलावा मात्र दो फेरे तिलरथ व जमालपुर डेमू ट्रेन चल रही है जिसकी स्थिति भी इससे जुदा नहीं है। यात्रियों ने बताया कि अभी फिलवक्त जिस हिसाब से यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।उस अनुपात में रेल प्रशासन इस ओर सुधि लेना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। स्थिति इतनी विकट है कि पैसेंजर ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को प्रतिदिन भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है।यहां तक कि यात्रियों को खड़े खड़े ही अपनी यात्रा को पूरी करनी पड़ रही है। सबसे विकट स्थिति दैनिक यात्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.