बेगुसराय, मई 2 -- बीहट। बीहट नगर परिषद व बरौनी अंचल क्षेत्रों में जनगणना का प्रथम चरण शनिवार को शुरू हुआ।प्रथम चरण में मकानों की गणना होनी है।बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि बरौनी के कुल 15 पंचायतों में मकानों की गणना में कुल 297 प्रगणक तथा 51 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।बरौनी अंचल के कुल 323 गणना ब्लॉक में 24 बेचिरागी ब्लॉक हैं अर्थात शून्य आबादी है।बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि बीहट नप के कुल 37 वार्डों को 215 गणना ब्लॉक में बांटा गया है। 31 मई तक होने वाले मकान गणना के लिए 215 प्रगणक तथा 36 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, डिजिटल मोड में होगा कार्य (नि.सं.) यह भी पढ़ें- पूर्णिया : स्वगणना में आज से मकान सूचीकरण यह भी पढ़ें- खोदावंदपुर में 170 प्रगणकों के द्वारा गृह ...