बेगुसराय, मार्च 13 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी परिक्षेत्र में अलविदा जुमा की नमाज अदा करने को लेकर उत्सवी माहौल दिखा। बारो मस्जिद, गढ़हरा मस्जिद, बरौनी मस्जिद, फुलवरिया मस्जिद, ठकुरीचक मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने श्रद्धा एवं उत्साह से नमाज अदा की। महिलाओं ने भी अपने अपने घरों में कुरान पढ़ कर नमाज अदा की। वहीं, संबंधित जगहों पर पुलिस की तैनाती भी रही। गढ़हरा में दानिश महबूब,मो साकिर,मो शकील आदि ने कहा कि 15 मार्च को रहबर यूथ सोसाइटी की ओर से आशिकपुर में परंपरागत इफ्तार की पार्टी में जिलेभर से गणमान्य की उपस्थिति होगी। वहीं, बारो में मो. सरफराज,पार्षद मो इफ्तेखार अंसारी,मो जफर आलम,मो सादाब,मो दिलशाद,मो सैयद जैद अहमद,प्रमोद सिंह आदि ने कहा कि ईद शांति व सौहार्द्र के साथ मनायी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...