बरौना गांव पर गंगा में डूबने से गाजियाबाद के युवक की मौत
आगरा, मई 12 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के बरौना गांव के समीप मंगलवार की शाम को गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव पानी से निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सिकन्दरपुर वैश्य के बरोना पर मंगलवार की शाम गंगा में नहाते समय एक युवक के डूबने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को पानी में उतारा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला जा सका। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय सुशील सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी लोनी बॉर्डर गाजियाबाद के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस को बताया कि सुशील सिंह अपनी पत्नी बीनू और दो बच्चों के साथ गांव बरोना आए थे। बरोना गांव में उनके परिचित श्रीपाल की एक माह पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.