लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- कुकरा, संवाददाता। मैलानी थाना क्षेत्र के बरौछा गांव में सोमवार करीब सुबह 11 बजे एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम बरौछा निवासी 22 वर्षीय सोनू की पत्नी अंजू ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि अंजू मूल रूप से मुर्तिहा थाना क्षेत्र, जिला बहराइच की रहने वाली थी और उसकी शादी बरौछा गांव के सोनू के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने करीब 11 बजे 112 पुलिस और कुकरा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के चाचा कमलेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंजू ने फांसी लगा ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो घटना सही पाई गई। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.