बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। सतना जिले के बरौंधा वन रेंज में शनिवार सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। सतना-कालिंजर हाईवे पर सड़क किनारे नाली में मिले इस नर तेंदुए का वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। रेंजर बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि कौहारी सर्किल की बीट कठवरियां के कक्ष क्रमांक पी 163 में यह घटना हुई। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा। सतना से डॉग स्क्वॉड और पन्ना नेशनल पार्क से डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया। मृत तेंदुए की उम्र लगभग 5 वर्ष बताई गई है। पोस्टमार्टम में उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए। डॉग स्क्वॉड टीम ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध स्थिति नहीं मिली। शाम 5 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.