बरोहिया के पास बांध टूटने के कगार पर, दर्जनों गांवों में घुसेगा पानी
भागलपुर, अगस्त 27 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सर्वाधिक कटाव प्रभावित टपूआ दियारा एवं रानीदियारा में गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे गंगा उफान पर है। रानीदियारा पहले ही कटाव के कारण लगभग गंगा के गर्भ में समा चुका है, हालांकि अभी भी वहां कई घर बचे हुए हैं। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि गंगा लबालब भर गई है और किसी भी समय ओवरफ्लो हो सकती है। रानीदियारा का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बरोहिया धार भी लबालब पानी से भर गया है, जिसके कारण आवागमन के लिए लोग छोटी नौका और डेंगी का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण मणिकांत कापरी, सुजानी मंडल, रोहित मंडल, गणपति पासवान आदि ने बताया कि रानीदियारा के पास जो मिट्टी का बांध बनाया गया था, वह भी टूटने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: खतरे के निशान पर ठहरीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.