लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- कस्बा में देवी स्थान मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि को लेकर 9 दिवसीय पूजा अनुष्ठान पूर्ण होने पर हवन पूजन के साथ ऐतिहासिक बरोसी पूजा का आयोजन संपन्न हुई। पौराणिक देवी स्थान मंदिर पर नवरात्रि के परायण पर शुक्रवार को पंडित प्रेम बाबू शर्मा द्वारा हवन पूजन का आयोजन किया गया। एसडीएम और सीओ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। पंकज पंडा ने सिर पर हवन की जलती बरोसी रख कर नगर की मुख्य रास्तों से लेकर चलते समय भक्तों ने पैदल यात्रा के साथ-साथ घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर ज्योति के दर्शन कर मां भगवती से देवी आपदाओं से रक्षा करने का आशीर्वाद मांगा। आयोजन के समापन पर भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.