धनबाद, अप्रैल 27 -- बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध ग्राउंड के समीप शनिवार की सुबह बरोरा-डुमरा मार्ग पर हुई फायरिंग में घायल पियोर बरोरा निवासी रवींद्र चौहान की स्थिति स्थिर है। मामले में गिरफ्तार अनीश चौहान और विशाल चौहान को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि जख्मी की शिकायत पर मामले में मंदरा की मुखिया के पति शंकर बेलदार और पुत्र गौरव चौहान के अलावा उड़िया पट्टी निवासी कारू बेलदार के पुत्र नीरज उर्फ मोटका और मुराईडीह निवासी दिनेश यादव के पुत्र पवन यादव सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच चल रही है। यह भी पढ़ें- चंडौस में दो पक्षों में फायरिंग व मारपीट आरोपों का सत्यापन होते ही अन्य आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.