धनबाद, जुलाई 1 -- बरोरा। बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के शताब्दी हाजरी घर के समीप बुधवार की सुबह संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कोयला कामगारों ने अपनी लंबित मांगों तथा 12वें जेबीसीसीआई के शीघ्र गठन की मांग को लेकर 'मांग दिवस' मनाया। इस दौरान पीट मीटिंग की गई। सभी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए ,सरकार व प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि कोयला कर्मियों के वेतन समझौते और 12वें जेबीसीसीआई के गठन में हो रही लगातार देरी प्रबंधन एवं सरकार की उदासीनता को दर्शाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि मजदूरों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- संयुक्त मोर्चा ने मुराईडीह वर्कशॉप में की गेट मीटिंग के दौरान कामगारों ने गगनभेदी नारों के साथ प्रबंधन ...