बरोटीवाला में दर्जनों युवाओं ने थामा हाथ
विकासनगर, जून 19 -- हरीश कंडारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर की ओर से बरोटीवाला में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज की रीढ़ हैं और वही समाज की दिशा और दशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती नशे की बढ़ती प्रवृत्ति है, जिसे जड़ से खत्म करना जरूरी है। नवप्रभात ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में फैल रही नशे की लत के खिलाफ मुहिम चलाएं और अपने भविष्य के साथ-साथ समाज को भी सुरक्षित बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा ही समाज और देश के विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम के दौरान हेमराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.