गिरडीह, मार्च 31 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के ग्राम बरोटांड़ में रविवार रात अज्ञात चोरों द्वारा स्ट्रीट लाइट की सोलर सिस्टम को चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। चोरों ने गांव में लगी स्ट्रीट लाइट की बैटरी और सोलर पैनल खोलकर अपने साथ ले गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह ग्रामीणों को तब हुई, जब उन्होंने देखा कि स्ट्रीट लाइट के उपकरण गायब हैं। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण निगम कुमार, निकु बर्मा, प्रमोद कुमार का कहना है कि स्ट्रीट लाइट की सुविधा से रात में आवागमन सुरक्षित रहता था, लेकिन चोरी के बाद अब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द स्ट्रीट ला...