दरभंगा, अगस्त 11 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड के ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत के बरैल गांव निवासी व्यवसायी मौलाना मुख्तार और राजीना खातून के पुत्र मो. शाहिद रजा ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा-2025 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे मिथिला का मान बढ़ाया है। उसने अखिल भारतीय मेरिट लिस्ट में 161 वां रैंक हासिल किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देश भर से कुल 350 अभ्यर्थियों का चयन सहायक कमांडेंट ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी के पद पर हुआ है। चयन के बाद अब शाहिद रजा को बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे देश के अग्रणी अर्धसैनिक बलों में से किसी एक में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में देश सेवा का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- असिस्टेंट कमांडेंट बनकर आशीष ने खगड़िया का बढ़ाया मान इस कामयाबी...