भागलपुर, जून 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सिंया पंचायत अंतर्गत बरैनी गांव में सरकारी तालाब की खुदाई को लेकर 27 मई को हुए विवाद और उसके बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच बुधवार को की गई। आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, आईजी विवेक कुमार और डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह बरैनी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। जांच दल ने स्कूल के पीछे स्थित उस सरकारी तालाब का जायजा लिया, जिसकी खुदाई को लेकर ग्रामीणों और मुखिया पति के साथ प्रशासन का विवाद हुआ था। ज्ञात हो कि 27 मई को तालाब की खुदाई के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर 31 लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित और प्रभावित ग्रामीणों से ...