बरेवा गांव में शहीद आरक्षी संतन कुमार मेहता की प्रतिमा का हुआ अनावरण
पलामू, सितम्बर 4 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए आरक्षी संतन कुमार मेहता की प्रतिमा का हैदरनगर प्रखंड के बरेवा गांव में शुक्रवार को अनावरण किया गया। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शहीद की माता धनकुलिया कुंवर और हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल के साथ संयुक्त रूप से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में थाना प्रभारी तंजीलूल मनान मनउव्वर ने शहीद के परिजनों को शॉल देकर सम्मानित किया। इस क्रम में एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि संतन मेहता ने जिस मिट्टी में जन्म लिया, उसी की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान पुलिस विभाग और समाज के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि पलामू को पूरी तरह नक्सलमुक्त करना ही शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एसप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.