बरेली हिंसा: निगरानी में जेल से छूटे उपद्रवी, फरार आरोपी अरेस्ट करने के निर्देश
मुख्य संवाददाता, सितम्बर 27 -- कानपुर प्रकरण को लेकर यूपी के बरेली में पिछले साल हुए बवाल के मामले में 72 उपद्रवी जमानत पाकर जेल से रिहा हो चुके हैं। मगर ये दोबारा खुराफात न कर सकें, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को उनकी निगरानी और मुचलका पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कानपुर प्रकरण को लेकर पिछले साल 26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर द्वारा इस्लामिया ग्राउंड में जुटाई भीड़ ने बवाल कर दिया था। जगह-जगह पुलिस पर हमला कर एसिड व पेट्रोल बम से हमला कर एंटी राइट गन व वायरलेस सेट लूट लिया। इस मामले में कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला में थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। यह भी पढ़ें- बरेली हिंसा: एक साल से जेल में है मौलाना तौकीर, फरार बवालियों पर नकेल की तैयारी मौलाना तौकीर, नफीस, नदीम, अनीस सकलैनी समेत 114 आरोपी गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.