मथुरा, मार्च 22 -- थाना राया अंतर्गत बरेली हाइवे शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते स्पीलर बस पीछे से ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी। इसके चलते बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बस की सवारियों को उतरवाकर अन्य साधन से गंतव्य को भिजवा कर बस को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। शनिवार तड़के शगुन ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस चालक जयपुर से रात को करीब दो दर्जन सवारियां जयपुर-बरेली हाइवे से लेकर जा रहा था, तभी शनिवार तड़के वातावरण में छाये घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण हाइवे पर गांव हुलु-चिमला के समीप आगे भूसा लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रोली में बस टकरा गयी। तेज धमाके के साथ बस के टकराने से सवारियों में चीख पुकार मच गयी। बताते हैं कि इससे हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी, हालांकि बस भिडंत के दौरान सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.