इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- इटावा। चौबिया क्षेत्र स्थित बरेली हाईवे पर बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार रात एक कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 10 बजे पहुंचे कार सवारों ने पहले टोल कर्मियों से बातचीत की और फिर अचानक कार दौड़ाकर एक के बाद एक कई बैरियर तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो युवक शराब के नशे में थे।टोल कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे लगातार चक्कर लगाकर सभी बैरियर तोड़ते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान कर्मचारी दहशत में आ गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टोल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...