मथुरा, दिसम्बर 12 -- थाना महावन के अंतर्गत बरेली हाइवे पर शुक्रवार को अलग-अलग स्थान पर हुए हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाते हुए घायलों को उपचार के लिये भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। हादसा-एक अलीगढ़ पेपर देने जा रहे युवक की मौत थाना महावन अंतर्गत बरेली हाइवे पर गांव गोपी की नगरिया के समीप शुक्रवार दोपहर आात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वह बाइक से अलीगढ़ परीक्षा देने जा रहा था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। अश्वनी भारद्वाज (28), मूल निवासी केशवनगर राजनटीला, कोल, अलीगढ़, हाल निवासी आंनद कॉलोनी फेस-1, हाइवे शुक्रवार क...