मथुरा, मार्च 19 -- केन्द्रीय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र-छात्राएं बुधवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। छात्रों को लेकर जा रही बस में बरेली हाइवे पर आग लग गई। बस के नीचे धुआं उठता देख मांट थाना के एक एसआई ने बस रुकवाई। बस में सवार 38 बच्चों को नीचे उतारा। करीब पांच मिनट में बस पूरी तरह आग का गोला बन गई। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। एक पब्लिक स्कूल की बस बुधवार सुबह 10 बजे 38 छात्र-छात्राओं को परीक्षा दिलाने के लिए बाद स्थित केंद्रीय विद्यालय पहुंची थी। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद महावन के नवीपुर निवासी चालक रामदुलारे सभी छात्र-छात्राओं को बस से लेकर बलदेव की ओर लौट रहे थे। रिफाइनरी थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर चढ़ते ही करीब स्कूल बस के आगे के हिस्से से अचानक धुआं उठने ...