बरेली हाइवे के पास बन रहीं दो कॉलोनियों पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
मथुरा, मई 20 -- मथुरा, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और बरेली हाइवे के समीप बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त करते हुए अवैध कालोनी बनाने वालों को चेतावनी भी दी है। मंगलवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह के आदेश के बाद प्राधिकरण की प्रर्वतन टीम अवर अभियंता मनोज अग्रवाल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 19 और बरेली हाइवे के समीप रामजीलाल मिस्त्री द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कालोनी का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने कालोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने बरेली हाईवे पर ओम अग्रवाल व अन्य द्वारा अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई। यहां कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.