कानपुर, दिसम्बर 11 -- - सेमीफाइनल में बरेली ने पीएसी पूर्वी जोन को और मेरठ ने प्रयागराज जोन को हराया - 26वीं यूपी पुलिस वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 26वीं यूपी पुलिस वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में बरेली हंटर्स ने पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट टीम को 64 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ जोन ने प्रयागराज जोन को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में बरेली हंटर्स और मेरठ जोन के बीच खेला जाएगा। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में बरेली हंटर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 209 रन बनाए। टीम की ओर से अन्नू चपराना ने 70 रन व मोहित ...