बरेली से सहारनपुर पहुंची 4.76 करोड़ की स्मैक, तीन तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर, सितम्बर 25 -- सहारनपुर। बरेली से सहारनपुर पहुंची 4.76 करोड़ रुपये कीमत की स्मैक की खेप पुलिस ने पकड़ी। नकुड़ पुलिस, एंटी नार्कोटिक्स सेल, सर्विलांस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने अम्बेहटापीर बिजलीघर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम स्मैक, 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अपाचे बाइक बरामद हुई। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि टीमों द्वारा सन्नी पुत्र स्व. वीर सिंह निवासी गंगोह, हाल निवासी बरेली, अर्शलान उर्फ गुड्डू पुत्र जमील निवासी बरेली और हर्षित पुत्र अरविन्द कुमार निवासी शाहजहांपुर, हाल निवासी बरेली को गिरफ्तार किया गया। जिसमें सन्नी से 950 ग्राम, अर्शलान से 900 ग्राम और हर्षित से 530 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस पूछताछ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.