बरेली, जून 24 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पैगंबर-ए-इस्लाम और हजरत आयशा के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात की बैठक ग्रांड मुफ्ती हाउस में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा नेता नाजिया इलाही खान के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि कथित टिप्पणी से करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों और उनके महापुरुषों के सम्मान की बात करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के लिए नुकसानदायक हैं। मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की ...