बरेली से निकला सितारा, एशियन गेम्स में भारत को दिलाया पदक
बरेली, अक्टूबर 3 -- शहर के साई सेंटर में रहकर सेपक टकरा की बारीकियां सीखने वाले बिहार के बॉबी कुमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। एशियन गेम्स की सेपक टकरा क्वाड्रेंट स्पर्धा में बॉबी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। भारतीय टीम ने शुक्रवार को कांस्य पदक अपने नाम किया। बॉबी की इस उपलब्धि ने बरेली के खेल जगत को भी गौरवान्वित किया है। क्वाड्रेंट स्पर्धा में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। ग्रुप चरण में भारत ने लाओस, वियतनाम और म्यांमार की टीमों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जापान से भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- खेल : नेत्रा ने आखिरकार चौथे खेलों में पदक जीत लिया इसके बाद भारतीय टीम को कांस्य पदक मिला। टीम की इस कामयाबी में बॉबी कुमार भी अहम हिस्सा रहे। पदक जीतने की खुशी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.