पीलीभीत, मई 8 -- जहानाबाद। बंगाल में मिली जीत के बाद ललौरीखेड़ा ब्लाक परिसर में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का स्वागत किया गया। ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्यमंत्री ने भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को बताया। संबोधन में गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले लाल रंग की टोपी पहनने वालों को हर जगह वरीयता दी जाती थी। पर अब सर्व समाज आगे बढ़ रहा है। सभागार में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार समेत तमाम लोगों ने गन्ना राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि बरेली से हरिद्वार तक जाने वाली सड़क से आवागमन सरल हुआ है। यह भी पढ़ें- संजय कुमार को फिर से मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल अब जिले को एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा रहा है। साथ ही बरेली हरिद्वार वाया न...