पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। परिचालनिक सुगमता के लिए बरेली सिटी यार्ड में समपार संख्या 248/स्पेशल पर एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन इज्जतनगर या बरेली जंक्शन से करने का निर्णय लिया है। रेलवे से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आज से 30 अप्रैल तक कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी संख्या 55329 बरेली सिटी के स्थान पर बरेली जंक्शन में ही शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी। वहीं 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी आठ मार्च से एक मई तक बरेली जंक्शन से शॉर्ट ओरिजनेट होकर चलेगी। इसी तरह पीलीभीत-बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी संख्या 55316/55315 तथा पीलीभीत-बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी संख्या 55318/55313 का संचालन 8 मार्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.