पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। इज्जतनगर मंडल में बरेली सिटी यार्ड स्थित समपार संख्या 248 स्पेशल पर एलएचएस निर्माण कार्य के चलते पीलीभीत-बरेली रूट की कई सवारी और डेमू ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और कुछ शॉर्ट ओरिजनेट की गई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 55316/55318 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी, 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी, 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी तथा 75302 टनकपुर-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 9 मई से 15 मई तक इज्जतनगर में ही यात्रा समाप्त करेंगी। इन ट्रेनों का संचालन इज्जतनगर और बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगा। वहीं 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी, 55313 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी और 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू सवारी गाड़ी 9 मई से 15 मई तक इज्जतनगर से चलाई जाएं...