मुख्य संवाददाता, अप्रैल 7 -- यूपी के बरेली में हाल ही में हाइवे पर हुए हादसे में मरने वाले लोगों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। तीनों मृतक और चौथा घायल युवक अपहरणकर्ता निकले। चारों गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-1 थाना क्षेत्र से ऑटो चालक और उसके दो मासूम बेटों का अपहरण करके लाए थे। आपस में हुई अनबन के बाद वे बच्चों को वापस गुरुग्राम छोड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। अपहृत दोनों बच्चे इस हादसे में घायल हुए, जो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पिता को पुलिस ने एक अपहरणकर्ता के घर से बरामद कर लिया। अपहरण में शामिल एक घायल समेत दो अन्य व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रविवार शाम बड़ा बाईपास पर एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई थी। हादसे में बोलेरो सवार फरीदपुर के टांडा सिकंदरपुर निवासी मनमोहन सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.