बरेली शूटिंग अकादमी ने जीते सबसे अधित पदक
बरेली, जुलाई 2 -- नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली शूटिंग अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 78 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। संचालक अमित यादव का दावा है कि बरेली शूटिंग अकादमी की लगातार चौथी बार जीत के साथ उत्तर प्रदेश की नंबर एक शूटिंग अकादमी बन गई है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के लगभग 400 अकादमी एवं 5000 से अधिक निशानेबाजों ने भाग लिया, जिसमें बरेली शूटिंग अकादमी के लगभग 40 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। मुख्य कोच अमित यादव ने स्वयं 6 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक जीतकर मास्टर्स चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- प्रजित ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और ब्रांच मेडल सहायक कोच जितेंद्र कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.