बरेली लेखपाल उत्पीड़न के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
बरेली, मई 28 -- आंवला।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की आंवला इकाई के पदाधिकारियों ने बरेली में एक लेखपाल के उत्पीड़न के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।तहसील अध्यक्ष प्रवेन्द्र सिंह, मंत्री पंकज सक्सेना का कहना है कि 26 मई को शाम 5 बजे तहसील सदर बरेली में कार्यरत लेखपाल विपिन पटेल को एंटी करप्शन टीम बरेली द्वारा परिसर से जबरदस्ती रुपये जेब में डालकर एवं पीटते हुए अनुचित रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। एण्टी करप्शन टीम बरेली द्वारा बिना विधिक प्रक्रिया अपनाये अनुचित एवं अनावश्यक झूठी कार्रवाई की गई है, जो कि बहुत ही निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा को दिया है। यह भी पढ़ें- काम बंद कर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल इस मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा सम्बंधित अधिकारी के निलम्बन की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.