हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी। आबकारी विभाग ने शनिवार को बरेली रोड पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक ढाबे में अवैध शराब पकड़ी गई। इसके लिए संचालक राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी पूर्व में शराब बिक्री करते पकड़ा गया था। आबकारी विभाग को क्षेत्र से लगातार अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। अभियान के दौरान आबकारी टीम ने संदिग्ध स्थानों एवं व्यक्तियों के ठिकानों पर जांच की और गहन तलाशी ली। इस दौरान एक ढाबे से 109 पव्वा देसी और विदेशी शराब और बियर बरामद की गई। इसके लिए ढाबा संचालन के खिलाफ विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है। टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, रुचिका कांडपाल, आबकारी उप निरीक्षक कैलाश जोशी और विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.