बरेली मोड़ चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा करें: डीएम
शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहांपुर। बरेली मोड़ पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय में जल्द पूरा कराया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को शीघ्र शिफ्ट कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित तरीके से लगाया जाए, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था न फैले। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.