संभल, जनवरी 4 -- चन्दौसी निवासी एक परिवार से बरेली स्टेशन पर शुक्रवार की रात ट्रेन में सीट को लेकर कुछ युवाओं ने मारपीट कर दी। जिसकी सूचना परिवार ने फोन करके अपने घर पर दे दी। इसके बाद काफी संख्या में लोग चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंच गए और ट्रेन आने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। महिला ने अभद्रता किए जाने, कुंडल छीनने और नकदी गायब करने का आरोप लगाया है। ज्योति सक्सैना पत्नी नितिन सक्सैना निवासी गजियाबाद ने बताया कि वह सगे भाई अमित, मौसेरे भाई शिवा सक्सैना, मौसी रजनी सक्सैना के साथ शुक्रवार की रात दौराई-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से चंदौसी आ रही थी। बरेली रेलवे स्टेशन पर जब वह ट्रेन में सवार हुए तो सीट को लेकर कुछ युवाओं से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर युवाओं ने परिवार के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। इस दौरान महिला ...