बरेली, मार्च 19 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शहर में चल रही विकास परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी गई है। बीडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों, अधूरी परियोजनाओं और उनकी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी प्रमुख परियोजनाओं में स्पष्ट प्रगति दिखनी चाहिए। उन्होंने कार्यदायी एजेंसियों को सख्त हिदायत दी कि काम की रफ्तार बढ़ाई जाए और गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉन...