बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची और अतिक्रमण चिन्हित करने का काम शुरू किया। टीम द्वारा फीता डालकर जमीन की पैमाइश की जा रही है और पहले से चिन्हित स्थानों पर दोबारा लाल निशान लगाए जा रहे हैं। कोहाड़ापीर चौक से धर्मकांटा चौराहे तक अतिक्रमण को चिन्हित किया जा रहा है। इस दौरान निर्माण विभाग, मानचित्रकार और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही, जिसने सीमाओं का निर्धारण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि वे निर्धारित समय के भीतर स्वयं ही अवैध निर्माण हटा लें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.