कानपुर, मई 22 -- कानपुर। कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक परेड स्थित होटल में हुई। 31 मई व 1 जून को बरेली में होने वाले दो दिवसीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में जिले के व्यापारियों के शामिल होने का निर्णय लिया गया। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा ने बताया कि शहर संगठन की सहभागिता एवं तैयारियों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। महेंद्र गुप्ता, अमित दोसर, रोमी सिंह, सत्यप्रकाश जायसवाल, राहुल दीक्षित, रामजी अग्रवाल, पारस जैन, अंकित मिश्रा, सचिन भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...