मुख्य संवाददाता, फरवरी 28 -- यूपी के बरेली में होली पर निकलने वाली राम बारात को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को कोहाड़ापीर और बानखाना इलाके में ड्रोन से छतों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो स्थानों पर छतों पर पत्थर रखे मिले, जिन्हें हटाने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। होली के अवसर पर निकलने वाली रामबारात को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत राम बारात के रूट की भी जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को सीओ सिटी आशुतोष शिवम की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने सांप्रदायिक दृष्टिाकोण से अतिसंवेदनशील माने जाने वाले कोहाड़ापीर और बानखाना क्षेत्र में लोगों से संवाद कर आयोजन को सकुशल संपन्न कराने की बात कही। इस दौरान ड्रोन उड़ाकर छतों पर भी तलाशी कराई गई। सुर्खा-बानखाना रोड पर दो छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.